आदर्श पाठ योजना
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
कक्षा - छठीं अ /ब छात्र सं0
कालांश- प्रथम/ द्वितीय
विषय- हिंदी। दिनांक 29/11/2019
विशिष्ट उद्देश्य -
-हिंदी कविता के पठन में रुचि उत्पन्न करना। -कवि सुमित्रानंदन पंत के का संक्षिप्त जीवन परिचय अवगत कराना।
-बच्चों को छोटा होने का एहसास कराना ।
मां के पति बच्चे के प्रति अगाध प्रेम का अहसास कराना। कक्षा में बच्चों को उनकी मर्जी जानना बच्चे छोटे ही क्यों रहना चाहती हैं यह चर्चा करना
मुख्य उद्देश्य-
मैं सबसे छोटी हो कविता का सफल शिक्षण करना
पूर्व ज्ञान एवं परिचय-
------------------------
-बच्चे अपनी बचपन की यादें रखते हैं।बच्चे को अपने मां -की गोद का एहसास है।
-बच्चेअपनी मां के लाड प्यार से अवगत हैं।
-अपनी मां के विभिन्न कामों से अवगत हैं।
1-आपको बचपन में कौन लाड़ प्यार करता है?
2-आप बचपन में किसकी गोद में सोते थे?
3-आप बचपन में किसकी उंगली पकड़कर चलते फिरते थे? 4;बच्चेअपनी मां से क्या चाहते हैं?
शिक्षक कथन--
-बच्चों आज हम एक अच्छी सी कविता पढ़ेंगे' जिसका शीर्षक है" मैं सबसे छोटी होऊं", जिसके रचनाकार हैं
सुमित्रानंदन पंत। कविता
मैं सबसे छोटी होऊँ,तेरी गोदी में सोऊँ,
तेरा अंचल पकड़-पकड़ कर,फिरूं सदा माँ! तेरे साथ
कभी न छोड़ूं तेरा हाथ!बड़ा बनाकर पहले हमको
तू पीछे चलती है मात! हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात! अपने कर से खिला, धुला मुख्य, धूल पोंछ,सज्जित कर गात, थमा खिलौने, नहीं सुनाती
हमें सुखद परियों की बात! ऐसी बड़ी न होऊँ मैं
तेरा स्नेह न खाऊँ मैं,तेरे अंचल की छाया में छिपी रहूँ निस्पृह,निर्भय,कहूँ दिखा दे चंद्रोदय।
कौशलELO---
- कवितावाचन,शुद्ध उच्चारण, स्वावलंबन, आदि।
शब्दों में अंतर समझना,विलोम शब्द से अवगत होना ,बचपन के एहसास को जाना मां का समर्पण।मां के कार्यों से अवगत होना मां के लाल प्यार को याद करना कविता का सारांश--- वीडियो व पी पी टी के माध्यम से सारांश अवगत कराना।
सहायक सामग्री-1-कविता चार्ट में
2-मां व बेटी का चित्र
3-ICT का उपयोग वीडियो
4- पी0पी0 टी0 का उपयोग
क्रिया कलाप-सर्वप्रथम शिक्षक द्वारा मैं सबसे छोटी होऊँ,
-कविता का सस्वर वाचन किया जाएगा।
-कतिपय छात्र से कविता का सफल वाचन करेंगे ।
-कविता में आए हुए नए शब्दों के समानार्थी लिखेंगे
-कविता से संदर्भि संदर्भित प्रश्नों के उत्तर पर चर्चा की जाएगी।
धीमी प्रगति वाले छात्रों हेतु पुनबर्लन प्रश्न---
1- इस कविता का नाम कवि का नाम बताओ
2 -छोटी होने की बात कौन कर रहा है?
3- बच्ची किसकी किसकी गोद में सोना चाहती है ?
4-मां का साथ कौन नहीं छोड़ना चाहती है?
5- बच्ची को कौन खिलाता और मुँह धुलाता
तीव्र गति वाले छात्रों हेतु पुनर्बलन प्रश्न--
1-कविता में सबसे छोटी होने की कल्पना क्योंकि गई है? 2-कविता में ऐसी बड़ी न होऊँमैं ,क्यों कहा गया है ?
3-क्या तुम भी हमेशा छोटी/ छोटे बने रहना पसंद करोगी/करोगे?
4-तुम्हारी मां तुम लोगों के लिए क्या-क्या काम करतीहैं?
5- कवि मां से चंद्रोदय दिखा देने की बात क्योंकर रहाहै?
6-मां की एक दिन की दिनचर्या लिखो?
7-नीचे दिए गए शब्दों में अंतर बताओउनमें में क्या फर्क है? (क)ग्रह- गृह- (ख)शांति- सन्नाटा-
(ग) निधन- निर्धन-(घ) समान- सामान-
पुनरावृति के प्रश्न-1 इस कविता के रचनाकार कानामबताओ 2-चंद्रोदय से क्या आशय है?
3-मां बच्चे को क्यों खिलाती,धुलाती थी?
4- परियों की कोई कहानी सुनाओ
5-निर्भय का समानार्थी बताओ
गृह कार्य-1-पिताजी की कार्यों की सूची बनाओ?
---------2-विलोम शब्द बताओ- दिन,आकाश, सुबह,छोटी।
विषयाध्यापक- संतोष कुमार गुप्ता ह0
प्राचार्य/निरीक्षक--ह0------------
No comments:
Post a Comment