Saturday, December 7, 2019
Sunday, November 24, 2019
Saturday, November 23, 2019
प्रतिवेदन
💐 प्रतिवेदन💐
दि0 19/11/2019
साहित्य व संगीत की भूमि ग्वालियर में हिंदी शिक्षण में सूचना प्रद्योगिकी का समेकन कार्यशाला के दिवतीय दिवस की प्रातःकालीन सभा का शुभारंभ,लखनऊ,आगरा,व वाराणसी सम्भाग के विद्वान प्रतिभागियों द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें प्रार्थना के पश्चात सुविचार,समाचार,तथा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।विशेष कार्यक्रम श्री एस0 राव द्वारा भोजपुरी कविता प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई विद्वान संसाधक डॉ0 राम कुमार सिंह सिकरवार जी द्वारा प्रातकाल के स्वर,बांसुरी वादन द्वारा मनमोहक व प्रभावी ढंग सेप्रस्तुत की गई ।जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागी ,मंत्र मुग्ध हो गए। विद्वान संसाधक डॉ0वीरेंद्र कुमार यादव जी द्वारा सतोगुणी प्रतिभागियों को ओम का उच्चारण, रामायण महाभारत के बहुचर्चित प्रसंगों पर गूढ़ चर्चा परिचर्चा कर,उनके रहस्यों,व व्यहारिक लाभों,सुर संपत द्वारा प्रभावी व्याख्यान प्रस्तुत किया गया ।और पाठ योजना के विभिन्न सोपानों को प्रस्तुत किया। अतिथि वक्ता डॉक्टर अश्विनी शिवहरे जी ने हिंदी शिक्षण में तकनीकी शिक्षा का उपयोग क्यों, और कैसे करें?तकनीकी सैंधातिक व व्यवाहरिक पक्षों पर चर्चा कर NCERT की अनेकों वेबसाइटों पर प्रकाश डाला।भोजनावकाश की बेला के पश्चात कंप्यूटर प्रयोगशाला में प्रतिभागियों ने कक्षा 6 से दसवीं तक के पाठों के PPT बनाकर, ईमेल से प्रदत्त वेबसाइट पर कार्य को संपन्न
किया।विद्वान तकनीकी संसाधक डॉ0राम कुमार सिंह जी तथा श्री धर्मेंद्र भारद्वाज जी द्वारा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर,प्रदत कार्य संपन्न हुआ। सायंकालीन चाय के पश्चात दिवतीय दिवस की कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रस्तुति
संतोष कुमार गुप्ता
टी0 जी0 टी0 हिंदी
के0 वि0 छतरपुर
जबलपुर संभाग
आदर्श पाठ योजना
आदर्श पाठ योजना
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
कक्षा - छठीं अ /ब छात्र सं0
कालांश- प्रथम/ द्वितीय
विषय- हिंदी। दिनांक 29/11/2019
विशिष्ट उद्देश्य -
-हिंदी कविता के पठन में रुचि उत्पन्न करना। -कवि सुमित्रानंदन पंत के का संक्षिप्त जीवन परिचय अवगत कराना।
-बच्चों को छोटा होने का एहसास कराना ।
मां के पति बच्चे के प्रति अगाध प्रेम का अहसास कराना। कक्षा में बच्चों को उनकी मर्जी जानना बच्चे छोटे ही क्यों रहना चाहती हैं यह चर्चा करना
मुख्य उद्देश्य-
मैं सबसे छोटी हो कविता का सफल शिक्षण करना
पूर्व ज्ञान एवं परिचय-
------------------------
-बच्चे अपनी बचपन की यादें रखते हैं।बच्चे को अपने मां -की गोद का एहसास है।
-बच्चेअपनी मां के लाड प्यार से अवगत हैं।
-अपनी मां के विभिन्न कामों से अवगत हैं।
1-आपको बचपन में कौन लाड़ प्यार करता है?
2-आप बचपन में किसकी गोद में सोते थे?
3-आप बचपन में किसकी उंगली पकड़कर चलते फिरते थे? 4;बच्चेअपनी मां से क्या चाहते हैं?
शिक्षक कथन--
-बच्चों आज हम एक अच्छी सी कविता पढ़ेंगे' जिसका शीर्षक है" मैं सबसे छोटी होऊं", जिसके रचनाकार हैं
सुमित्रानंदन पंत। कविता
मैं सबसे छोटी होऊँ,तेरी गोदी में सोऊँ,
तेरा अंचल पकड़-पकड़ कर,फिरूं सदा माँ! तेरे साथ
कभी न छोड़ूं तेरा हाथ!बड़ा बनाकर पहले हमको
तू पीछे चलती है मात! हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात! अपने कर से खिला, धुला मुख्य, धूल पोंछ,सज्जित कर गात, थमा खिलौने, नहीं सुनाती
हमें सुखद परियों की बात! ऐसी बड़ी न होऊँ मैं
तेरा स्नेह न खाऊँ मैं,तेरे अंचल की छाया में छिपी रहूँ निस्पृह,निर्भय,कहूँ दिखा दे चंद्रोदय।
कौशलELO---
- कवितावाचन,शुद्ध उच्चारण, स्वावलंबन, आदि।
शब्दों में अंतर समझना,विलोम शब्द से अवगत होना ,बचपन के एहसास को जाना मां का समर्पण।मां के कार्यों से अवगत होना मां के लाल प्यार को याद करना कविता का सारांश--- वीडियो व पी पी टी के माध्यम से सारांश अवगत कराना।
सहायक सामग्री-1-कविता चार्ट में
2-मां व बेटी का चित्र
3-ICT का उपयोग वीडियो
4- पी0पी0 टी0 का उपयोग
क्रिया कलाप-सर्वप्रथम शिक्षक द्वारा मैं सबसे छोटी होऊँ,
-कविता का सस्वर वाचन किया जाएगा।
-कतिपय छात्र से कविता का सफल वाचन करेंगे ।
-कविता में आए हुए नए शब्दों के समानार्थी लिखेंगे
-कविता से संदर्भि संदर्भित प्रश्नों के उत्तर पर चर्चा की जाएगी।
धीमी प्रगति वाले छात्रों हेतु पुनबर्लन प्रश्न---
1- इस कविता का नाम कवि का नाम बताओ
2 -छोटी होने की बात कौन कर रहा है?
3- बच्ची किसकी किसकी गोद में सोना चाहती है ?
4-मां का साथ कौन नहीं छोड़ना चाहती है?
5- बच्ची को कौन खिलाता और मुँह धुलाता
तीव्र गति वाले छात्रों हेतु पुनर्बलन प्रश्न--
1-कविता में सबसे छोटी होने की कल्पना क्योंकि गई है? 2-कविता में ऐसी बड़ी न होऊँमैं ,क्यों कहा गया है ?
3-क्या तुम भी हमेशा छोटी/ छोटे बने रहना पसंद करोगी/करोगे?
4-तुम्हारी मां तुम लोगों के लिए क्या-क्या काम करतीहैं?
5- कवि मां से चंद्रोदय दिखा देने की बात क्योंकर रहाहै?
6-मां की एक दिन की दिनचर्या लिखो?
7-नीचे दिए गए शब्दों में अंतर बताओउनमें में क्या फर्क है? (क)ग्रह- गृह- (ख)शांति- सन्नाटा-
(ग) निधन- निर्धन-(घ) समान- सामान-
पुनरावृति के प्रश्न-1 इस कविता के रचनाकार कानामबताओ 2-चंद्रोदय से क्या आशय है?
3-मां बच्चे को क्यों खिलाती,धुलाती थी?
4- परियों की कोई कहानी सुनाओ
5-निर्भय का समानार्थी बताओ
गृह कार्य-1-पिताजी की कार्यों की सूची बनाओ?
---------2-विलोम शब्द बताओ- दिन,आकाश, सुबह,छोटी।
विषयाध्यापक- संतोष कुमार गुप्ता ह0
प्राचार्य/निरीक्षक--ह0------------
आवर्ती परीक्षा प्रथम 2019- 20
आवर्ती परीक्षा प्रथम 2019- 20
विषय हिंदी
कक्षा छठी
अवधि-90 मिनिट्स। पूर्ण।क अंक-40
-------------------------/-------------------------------------------
निर्देश -इस प्रश्नपत्र में 4 खंड हैं क ख ग घ।
- सभी प्रश्नों के उत्तर साफ ,स्पष्ट लेख में लिखना हैं।
खंड क ( अपठित गद्यांश)
प्रश्न1 निम्न लिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो- 10
मानव जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ाने वाला एक साधन है मोबाइल फोन। यह एक साधन है, जिसके माध्यम से हम दूर रह रहे अपने स्वजनों मित्रों व अन्य लोगों से कम समय में बिना किसी असुविधा के अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं।दिन प्रति दिन इसका आकार सुंदर होता जा रहा है।साथ ही खूबियां भी बढ़ती जा रही हैं। कल तक जिस मोबाइल प्रयोग हम केवल बातें करने के लिए करते थे,आज हमारा कार्य क्षेत्र आफिस, क्या सारा कुछ मोबाइल में समाया है।आज हम आधुनिक गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन के द्वारा बातें करते हैं गाना सुनते हैं फ़िल्म।देखते हैं देश विदेश के समाचार प्राप्त करते हैं।घर बैठे सामान क्रय विक्रय करते हैं। मोबाइल फोन का उपयोग विवेक पूर्ण ढंग से करना चाहिए।गलत ढंग,या दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमें मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए ताकि मोबाइल वरदान सिद्ध हो सके।
1 मानव जीवन को सुख सुविधा बढ़ाने वाला आधुनिकतम साधन क्या है।?
क -कम्प्यूटर। ख- मोबाइल
ग- लेपटॉप। घ- सभी
2-पहले मोबाइल का उपयोग किस काम के लिए करते थे?
क- बातचीत करने के लिए ख फ़िल्म देखने के लिए
ग -क्रय विक्रय करने के लिए घ समाचार सुनने के लिए
3गुणवत्ता वाले मोबाइल का उपयोग हम किस चीज के लिए करते हैं?
क- बात करने के लिए ख गाने सुनने के लिए
ग -क्रय विक्रय करने के लिए घ उपरोक्त सभी
4-मोबाइल का उपयोग कैसे करना चाहिए?
क- अविवेक ढंग से। ख गलत ढंग से
ग -विवेक पूर्ण ढंग से। घ सदुपयोग करना चाहिए
मोबाइल कब वरदान सिद्ध होंगे?
क -दुरुपयोग करने से। ख मनचाहे ढंग से उपयोग करने से
ग- सदुपयोग करने से। घ उपरोक्त सभी
( खंडख पठित -वसंत)
प्रश्न2- कविता के आधार पर उत्तर लिखो-5
वह चिड़िया, जो कंठ खोलकर
बूढ़े वन बाबा की खातिर,रस उड़ेलकर गया लेती है,।
वह छोटी मुँह बोली चिड़िया, नीले पंखों वाली में हूँ।
मुझे विजन से बहुत प्यार है। ।
1-कविता व कवि का नाम लिखो?
2-विजन का समानार्थी लिखो?
3-इस कविता में कवि ने किस बात का वर्णन किया है?
4-चिड़िया को किन किन चीजों से प्यार हैं?
5- चिड़िया केपंखों का रंग कैसा है ?
प्रश्न- सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखो- 10
1 लेखिका इतवार के दिन क्या क्या काम करती थीं?
2- अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ?
3-केशव व श्यामा ने चिथड़े, टोकरी और दाना पानी मंगाकर कार्निस पर क्यों रखे थे?
4- छोटू का परिवार कहाँ रहता था?छोटू ने सुरंग में जाने की इजाजत क्यों नही ली थी?
5- हिंदी महीनों के नाम लिखो?
(खंड ग -बाल राम कथा)
बाल राम कथापुस्तक के आधार पर उत्तर संक्षिप्त में लिखो- 10
1-बाल राम कथा पुस्तक व महाकाब्य राम चरित मानस के रचनाकार का नाम ?
2श्री राम के साथ वन कौन कौन गए?
3-महाराज दशरथ की कितनी रानियां थीऔर उनके नाम लिखो?
4-श्री राम ने किन किन राक्षसों का मार डाला?
5-श्री राम की सेना के कोई 2वीरों के नाम लिखो?
( खंड घ -व्याकरण/भाषा की बात)
प्रश्न4 पर्याय वाची लिखो- 5
क धरती ---------- --------------ख आकाश ---------------- -----------
प्रश्न5 शब्दों में प्रयुक्त विशेषण लिखो-
क- काला घोङा ---------------
ख-सुंदर लड़की -------------
प्रश्न6 -गोल से बना शब्द -----------
---------------------S K Gupta---_-----------_------
Tuesday, November 19, 2019
शरद काली गृहकार्य हिंदी कक्षा सातवीं विषय हिंदी कक्षा छठी शीतकालीन गृह कार्य2019
शरद काली गृहकार्य हिंदी कक्षा सातवीं विषय हिंदी कक्षा छठी शीतकालीन गृह कार्य2019
*********************************************
प्रश्न1-1 से 20 तक हिंदी 'संस्कृत और अंग्रेजी में गिनती लिखो?
2- एक कविता लिखो जो आपको सबसे अच्छी लगती हो और आप की पाठ्य पुस्तक में ना हो।
3-संवाद (बातचीत) किसी एक विषय पर लिखो-
क- शिक्षक और छात्र
ख- ब्लैकबोर्ड और चॉक
ग-भाई औरबहन
4- आपके माता पिता क्या क्या काम करतेहैं?
5-ऐसे-ऐसे पाठ में कौन-कौन से पात्र आये हैं नाम लिखो?उन में से सबसे अच्छा पात्र कौन सा लगा ?
6-आपने कौन कौन से अलबम देखें सुने हैं?उनके नाम लिखो?
7- साथी हाथ बढ़ाना कविता के रचयिता का नाम लिखो? यह कविता कब गाई जाती है ?
8-अपनी हिंदी की किताबों के नाम लिखो ?आपको कौन सी किताब अच्छी लगी ?
9- लेखक/ रचयिता का नाम लिखो,
क-बाल राम कथा
ख-रामायण
ग- राम चरित मानस
10-श्रीराम के साथ वन कौन-कौन गए और क्यों ?
11-राजा दशरथ के मंत्री का नाम बताओ?
12-राजा दशरथ की रानियों और पुत्रों के नाम लिखो-
:::::::::::::::::::::एस0 के0 गुप्ता::::::::::::::::::::::::
शरद कालीन गृहकार्य हिंदीकक्षा सातवीं
4 अक्टूबर 2019
1-1 से 20तक हिंदी और अंग्रेजीऔर संकृत और रोमन में गिनती लिखो?
2-आप कौन कौन सी भलाई के काम करते रहते हैं ?
3-रहीम के दोहे पढ़ने व जीवन में लागू करने से आपको क्या-क्या फायदा होगा?
4- एक कविता लिखो जो आपको सबसे अधिक पसंद हो । आप की पाठ्यपुस्तक में न हो।
5-बाल महाभारत के पांडव पक्ष के वीर सैनिकों के नाम लिखो? महाभारत युद्ध किन किन के बीच हुआ और उसके कारण लिखो?
6- महाभारत युद्ध के कौरव पक्ष के वीरो केनाम लिखो?
7-किन्ही पांच शब्दों के पर्यायवाची लिखो (जो3 से कम न हो )
कआकाश-
ख वायु-
ग आग-
घ धरती-
च फूल-
छ -रात-
8-किसी से एक विषय पर निबंध लिखो (जो 250 शब्दों से कम न हो )
1-हिंदी पखवाड़ा
2-फिट इंडिया
3-स्वस्थ बच्चे स्वच्छ भारत
4-दशहरा
:::::::::::::::::::::: :::::::::SK Gupta:::::::::::::::::::::
